16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी

,

   

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से लोग अभी उभर भी नहीं पाए थे कि एक और उभरते हुए सितारे ने मौत को गले लगा लिया। 16 साल की टिक टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने खुदकुशी कर ली है। गुरुवार को जैसे ही यह खबर फैली उनके फैंस में निराशा छा गई। हालांकि खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक सुसाइड की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिया ने खुदकुशी से एक रात पहले अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। अर्जुन ने बताया कि बातचीत में सिया बिल्कुल ठीक थीं, ऐसा कोई भी कारण नहीं लग रहा था कि वह यह कदम उठा सकती हैं। अर्जुन ने बताया कि वह किसी बात को लेकर परेशान नहीं थीं।

टिक टॉक का जाना-पहचाना नाम थीं सिया

टिक टॉक वीडियो से सिया ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी थी। लोग उन्हें काफी पसंद करते थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 91 हजार लोग फॉलो करते थे। टिक टॉक पर सिया के 1.1 मिलियन फॉलोअर्स थे।

दुनिया को अलविदा कहने से पहले सिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की थी। हालांकि आखिरी वीडियो उन्होंने छह दिन पहले अपलोड किया था, लेकिन सुसाइड से 22 घंटे पहले बतौर स्टोरी अपलोड किया था। इसमें वह फेमस पांजबी रैप सिंगर बोहेमिया के गाने पर डांस का वीडियो बनाया था।

https://www.instagram.com/siya_kakkar/?utm_source=ig_embed