2019 लोकसभा चुनाव में मोदी और बीजेपी हराना सबसे खास मकसद- राहुल गांधी

,

   

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनावों में उनका मुख्य मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए कांग्रेस सभा विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटी हुई है। राहुल गांधी ने 2019 के लिए अपने चुनावी एजेंडे को स्पष्ट किया।

राहुल ने गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अकेले ही चुनाव लड़ने का इशारा दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस को कम आंकना बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से अधिक सांसद लोकसभा में जाते हैं।

राहुल ने 11 जनवरी से यूएई की अपनी 2 दिवसीय यात्रा से पूर्व गल्फ न्यूज को एक विशेष इंटरव्यू दी है।उन्होंने कहा कि ऐसी बहुत सी रोचक बातें हैं जो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कर सकती है। उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस को अपनी क्षमता पर विश्वास है।

चुनाव परिणाम सबको हैरान कर देंगे। राहुल गांधी का यह बयान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के इस बयान के बाद आया कि सपा-बसपा गठबंधन कांग्रेस को 2 से ज्यादा सीटें नहीं देगा। कांग्रेस की यह 2 सीटें सोनिया की रायबरेली और राहुल की अमेठी है।

उन्होंने कहा कि हम सभी विपक्षी दल इस बात को यकीनी बनाएंगे की मोदी को हर हाल में हराया जाए। देश में कई ऐसे राज्य हैं जहां हम बहुत मजबूत हैं और भाजपा के साथ सीधा मुकाबला करने की तैयारी में हैं।

महाराष्ट्र,झारखंड,तमिलनाडु और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां हम गठबंधन फार्मूला तैयार रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ और राज्य भी हैं, जहां हम गठबंधन करने पर विचार कर रहे हैं।

साभार- ‘पंजाब केसरी’