जब आप पढ़ाई करने कॉलेज जा रहे होते हैं तब आपके मन में फ्यूचर में करियर बनाने को लेकर कई तरह के सवाल, उत्सुकता और कई बार चिंताएं भी होती है।
ज़ी बीज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, लेकिन महज 21 साल की एक कॉलेज स्टूडेंट ऐसी भी है जो कॉलेज जाते-जाते अब सीधे शहर की मेयर या महापौर की कुर्सी पर जा पहुंची है।
आप भी चौंक रहे होंगे कि इतनी कम उम्र में ये कैसे हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 21 साल की लड़की आर्य राजेंद्रन की।
अब यह तिरुअनंतपुरम की मेयर बनने जा रही हैं। वह फिलहाल बीएससी (मैथमेटिक्स) की सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं।
दरअसल, आर्य ने एक मतदाता के रूप में और तिरुवनंतपुरम निगम चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में अपने पहले स्थानीय निकाय चुनावों में हाथ आजमाया और अब वह केरल के सबसे युवा निगम महापौर और देश के सबसे युवा महापौरों में से एक बनने के लिए तैयार हैं।
ईटी की खबर के मुताबिक, राजेंद्रन से पहले, सुमन कोली 2009 में 21 साल की उम्र में राजस्थान में भरतपुर निगम की महापौर बन गई थीं। नूतन राठौर को 2017 में फिरोजाबाद नगर निगम, यूपी के मेयर के रूप में चुना गया था, जब वह 31 साल की थीं।