दिल्ली: आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में 24 लोगों को कोरोना पॉजिटिव!

, ,

   

दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में 24 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलावार को दी। सभी को दिल्ली छावनी स्थित आर्मी बेस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

 

अधिकारियों ने कहा कि 24 लोगों में सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के साथ-साथ उनके आश्रित भी शामिल हैं।

 

सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने जानकारी दी कि अब तक तीनों सेवाओं के 98 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

इनमें सेवारत, सेवानिवृत्त जवान और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। अब तक 42 जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

 

दिल्ली की सुरक्षा में तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के 45 अन्य जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

 

इनमें से 43 दिल्ली की आंतरिक सुरक्षा में तैनात थे और 2 दिल्ली पुलिस की कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगे हुए थे।