कंगना रनौत का समर्थन करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे RPI कार्यकर्ता!

, ,

   

अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन और सुरक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के कार्यकर्ता मुंबई एयरपोर्ट के बाहर पहुंच गए हैं।

 

 

न्यूज़ नेशन पर छपी खबर के अनुसार, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने यह घोषणा की थी कि कंगना रनौत जब मुंबई पहुंचेंगी तो आरपीआई के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे। जिसके बाद तमाम आरपीआई कार्यकर्ता मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

 

https://twitter.com/arnab5Goswami/status/1303641635817807874?s=20

 

केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘रनौत जब मुंबई पहुंचेगी तो आरपीआई (ए) के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा देने के लिए तैयार हैं।

हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें हवाई अड्डे के साथ-साथ उनके आवास पर भी सुरक्षा की पेशकश करेंगे। ज्ञात हो कि अठावले की पार्टी केंद्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है।

दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस पर टिप्पणी को लेकर कंगना रनौत की सत्तारूढ़ शिवसेना से तीखी जुबानी जंग चल रही है।

 

रनौत ने मुंबई की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से तुलना की थी, जिसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेत्री से कथित रूप से शहर नहीं लौटने को कहा था। रनौत ने कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी और किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोक ले।