कोविड-19: पिछले 24 घंटे में 396 लोगों की मौत!

,

   

भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों पर थोड़ा ब्रेक लगा है। देश में 15 जून को आए कुल मामलों से अधिक मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 15 जून को 10014 मामले आए हैं। जबकि कोविड 19 महामारी से 10637 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक दिन में दस हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।

 

भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 43 हजार 029 हो गई है। इनमें से 1,52,750 सक्रिय मरीज हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

 

जबकि 1,80,320 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। भारत में कल रिकॉर्ड 10637 मरीज ठीक हुुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 5071, तमिलनाडु में 797, दिल्ली में 604, हरियाणा में 562, तेलंगाना में 389, गुजरात में 339 मरीज ठीक हुए हैं।

 

दूसरी तरफ भारत में कल कोरोना वायरस के मामलों में भी कमी आयी है। 14 जून के मुकाबले 1367 मामले कम आए हैं। राहत की बात है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में मामलों में हल्की कमी आयी है।

 

महाराष्ट्र में 2786, तमिलनाडु में 1843, दिल्ली में 1647, गुजरात में 514, हरियाणा में 514, उत्तर प्रदेश में 476, पश्चिमी बंगाल में 407 संक्रमित मिले हैं।

 

भारत में भले कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। देश में दस हजार के करीब मौत हो चुकी है।

 

आंकड़ों के मुताबिक 15 जून को 396 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में 9915 लोग असमय दम तोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र में 15 जून को 178, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 44 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अभी तक 4128 लोगों की महामारी से मौत हुई है।