कोविड-19: सिर्फ़ 24 घंटे में 473 लोगों की मौत!

, ,

   

भारत में लगातार कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी के चलते भारत कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, भारत में आज 22 हाजर 500 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,20,346 हो गयी है। जिसमें

 

2,59,926 मामले एक्टिव हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 15,256 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,40,150 हो गयी है।

 

जबकि, एक दिन में भारत में 473 मौतें हुईं हैं। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से मारने वालों का आंकड़ा 20 हजार 174 हो गया है।

 

बता दें कि भारत में बीते कई दिनों से कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि नए मामलों में लगातार चार दिनों के रिकॉर्ड हाई रिकॉर्ड के साथ भारत ने रविवार को रूस को अच्छा दिया।

 

बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5368 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 2,11,987 हो गई है।

 

वहीं तमिलनाडु में 3827, दिल्ली में 1379, गुजरात में 735, तेलंगाना में 1831, उत्तर प्रदेश में 929, आंध्र प्रदेश में 1322, पश्चिमी बंगाल में 861 नए मामले दर्ज किए गए हैं।