सऊदी अरब से भारतीयों को लाने की शुरुआत, भेजी गई 5 फ्लाइट्स!

, , ,

   

दुनियाभर में फैलते कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच विदेश में हजारों की तादाद में भारतीय फंसे हुए हैं जो अपने देश आना चाहते हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, गुरुवार से ही विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने का काम शुरु हो गया है। देर रात अबु-धाबी से लोगों को लेकर पहला विमान कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गया है।

 

सबसे पहले बता दें कि इस महाभियान का नाम वंदे भारत मिशन रखा गया है। आज भी एयर इंडिया के पांच विमान विदेश में फंसे नागरिकों को लेकर देश लौटेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

सऊदी अरब के रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 150 भारतीय नागरिकों की जांच की जा रही है। शीघ्र ही केरल के कोझीकोड के लिए उड़ान भरी जाएगी।

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भेजे गए एयर इंडिया का विमानों में से एक यात्रियों के साथ दिल्ली लौट आया है।

जानकारी के अनुसार, ये विमान 11.20 मिनट पर लैंड हुआ है। बाकी विमान देर शाम भारत के हवाई अड्डों पर बांग्लादेश और मध्य पूर्व के कुछ देशों से आएंगी।

 

भारतीय नौसेना के उभयचर युद्धपोत आईएनएस जलाश्व ने लगभग 750 भारतीय नागरिकों को वापस लाने की तैयारी जोरों पर है। इन लोगों को ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत कोच्चि में वापस घर भेज दिया जाएगा।

 

भारतीय उच्चायोग द्वारा मालदीव में अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किए गए नियमित अपडेट के अनुसार, यात्री वेलाना हवाई अड्डे पर आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं।