कोविड-19: 24 घंटे में नये मरीजों की संख्या 6, 767

, ,

   

रोना वायरस से निपटने के लिए पिछले दो महीने से पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, लेकिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है।

 

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है। जिसमें से 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,867 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज दिल्ली में 508, आंध्र प्रदेश में 66 और राजस्थान में 100 नए मामले दर्ज किए गए।

 

हरियाणा में आज 21 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसे मिलाकर राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1152 हो गई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

 

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 100 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 6894 हो गई है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विदेशों से आ रहे भारतीयों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार भारत लौट रहे प्रवासियों को 14 दिनों तक अनिवार्य क्वारंटीन में रहना होगा।

 

14 दिनों में सात दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में अपनी लागत पर और सात दिनों तक घर पर क्वारंटीन में बिताना होगा।

 

आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 66 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2627 हो गई है।

 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 508 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 13,418 हो गई है। अभी तक कुल 261 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में दोहरीकरण दर 13 दिनों का है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हुई है।

 

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,31,868 हो गई है। जिसमें से 73,560 सक्रिय मामले हैं, 54,441 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,867 लोगों की मौत हो चुकी है।