इन सात राज्यों में 80% घटनाएं सांप्रदायिक होती हैं : रिपोर्ट

   

नई दिल्ली : मिनिस्टर ऑफ होम अफेयर्स ने 2011 से 2017 के बीच सांप्रदायिक दंगों का आंकडें जारी किए हैं उसके मुताबिक 80 प्रतिशत घटनाएँ सात राज्यों में सांप्रदायिक हुए हैं जबकि अन्य देश के अन्य राज्यों में अधिकतम 26.9 प्रतिशत घटनाएँ सांप्रदायिक हुई हैं। देश में कुल घटनाएँ 4991 हुई थी जबकि इन सात राज्यों में ही सिर्फ 4011 (80.4%) घटनाएँ हुई थी।

इस ग्राफिक्स के माध्यम से इन आकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है की उन सात राज्यों में सबसे अधिक सांप्रदायिक घटनाएँ 2014 में हुई है 87.9 प्रतिशत। जबकि देश के बाकी राज्यों में 12.1 प्रतिशत सांप्रदायिक घटनाएँ हुई थी। इन सात राज्यों में सबसे कम 2012 में 73.1 प्रतिशत सांप्रदायिक घटनाएँ हुई थी। जबकि देश के अन्य राज्यों में 2012 में 26.9 प्रतिशत सांप्रदायिक घटनाएँ हुई थी जो 2011 से 2017 के बीच के मुक़ाबले सबसे ज्यादा थी।

वो सात राज्य है

उत्तर प्रदेश
कर्नाटका
महाराष्ट्र
मध्यप्रदेश
राजस्थान
गुजरात
बिहार