हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री के पास से 900 ग्राम सोना बरामद

,

   

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शुक्रवार को एक पुरुष यात्री के अंडरगारमेंट्स से 43 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त किया गया।

हैदराबाद कस्टम के अधिकारियों ने शारजाह से पहुंचे एक यात्री के पास से 43.55 लाख रुपये मूल्य का 895.20 ग्राम सोना बरामद किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सोने को पेस्ट के रूप में यात्री के अंडरगारमेंट्स में छुपाया गया था।


सीमा शुल्क विभाग ने सोना जब्त कर तस्करी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक दिन पहले, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आने पर एक यात्री के पास से 24.14 लाख रुपये मूल्य का 495 ग्राम सोना बरामद किया था।

सोने को ब्लेंडर, फेशियल क्रीम बॉक्स और सैंडल जैसी विभिन्न वस्तुओं में छुपाया गया था। सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।