शाहिन बाग पर APP नेता संजय सिंह ने गिरिराज सिंह को दिया करारा जवाब!

,

   

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की निंदा की और कहा कि अगर भाजपा नेताओं को शाहीनबाग की अंदरूनी जानकारी मिल रही है तो वे इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, मीडिया से बातचीत में आप सांसद ने भाजपा के मंत्रियों से कहा कि क्या देश भाजपा द्वारा चलाया जा रहा है या वर्तमान सरकार ट्रंप, ओबामा या शेख हसीना की है।

 

सांसद ने कहा, “उन्होंने (गिरिराज सिंह) आज सुबह एक बयान दिया है। उन्हें वहां आत्मघाती हमलावर के होने की कुछ अंदरूनी जानकारी मिली है। यह आपकी सरकार है और फिर भी आप इस तरह का शर्मनाक बयान दे रहे हैं।

 

अगर आपको सभी अंदरूनी जानकारी मिल रही है, तो आप इस पर कार्रवाई क्यों नहीं करते? आपको दिल्ली का माहौल खराब करने के बजाय प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का ध्यान इस पर दिलाना चाहिए।

 

इससे पहले दिन में गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग आत्मघाती हमलावरों का अड्डा बनता जा रहा है।