देश मंदी की मार झेल रहा है और चर्चा मंदिर-मस्जिद और अगड़े-पिछड़े पर हो रही है- AAP नेता

,

   

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा चलाई जा रही राज्य सरकारों पर हमला बोला है। आप ने अर्थव्यवस्था से लेकर एनआरसी जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा है।

न्यूज़ डेली पर छपी खबर के अनुसार, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि देश मंदी की मार झेल रहा है और चर्चा मंदिर-मस्जिद और अगड़े-पिछड़े जैसे विषयों पर हो रही है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अपने राज्य में असम की तरह एनआरसी लागू करने की बात कही थी। इस पर आप का कहना है, आपने असम में रह रहे मूल नागरिकों को विदेशी घोषित कर दिया और अब कह रहे हैं यूपी में भी एनआरसी लाएंगे, बिल्कुल मजाक बना रखा है।

देश भुखमरी से जूझ रहा है और भाजपा 19 लाख लोगों के लिए ‘कॉलोनी’ बनाकर रहने और खाने का इंतजाम करेगी वो भी आम जनता के टैक्स के पैसे से।

आपको बता दें कि संजय सिंह जिसे ‘कॉलोनी’ बता रहे हैं वो असम में बनाया जा रहा डिटेंशन सेंटर यानी कैदखाना है। इसमें एनआरसी से बाहर किए लोगों को कैद किया जाएगा।

अवैध प्रवासियों के लिए यह अपनी तरह का पहला डिटेंशन सेंटर होगा। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस डिटेंशन सेंटर का साइज सात फुटबॉल के मैदानों के बराबर होगा।

एनआरसी के अंतिम सूची में असम के 19 लाख से अधिक लोग अपना नाम शामिल नहीं करवा पाए हैं। सूबे के गोलपाड़ा में बन रहे इस कैदखाने में 3000 के करीब लोगों को कैद किया जा सकता है।