अभिनेत्री किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर!

, ,

   

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, 68 साल की एक्ट्रेस का इलाज मुंबई में चल रहा है और वे रिकवर हो रही हैं।

चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने यह जानकारी मीडिया को दी है। उनके मुताबिक, एक्ट्रेस को यह बीमारी पिछले साल नवंबर में डिटेक्ट हुई थी।


अरुण सूद ने अपने बयान में कहा, ‘पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित घर में किरण का बायां हाथ टूट गया था। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में जांच कराने के बाद पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।

बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई लाया गया। उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेगुलर जाना पड़ता है।’


किरण के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी सेहत के बारे में बताया है।

उन्होंने बेटे सिकंदर और अपने नाम से जारी स्टेटमेंट में लिखा है, ‘फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी।

हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं।’ अनुपम ने आगे किरण के लिए दुआ कर रहे फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि वे रिकवर हो रही हैं।

किरण खेर ने 2014 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग को हराया था। 2019 में एक बार फिर वे पवन बंसल को हराकर लोकसभा सांसद चुनी गई थीं।

पिछले साल कोरोना महामारी के बीच चंडीगढ़ में किरण के शहर से गुमशुदा होने के पोस्टर लगाए गए थे।

कांग्रेस ने उन पर आरोप लगाया था कि वे महामारी में अपने लोकसभा क्षेत्र को नजरअंदाज कर रही हैं। बाद में एक वीडियो जारी कर किरण ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन करते हुए पलटवार किया था।