लॉकडाउन की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं भाजपा नेता, भीड़ इकठ्ठा कर मना रहे हैं जन्मदिन!

,

   

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पनवेल में लॉकडाउन के बावजूद जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए एक जगह एकत्र होने के चलते भाजपा के पार्षद और दस अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात की है। हालांकि, बाद में सभी जमानत पर रिहा कर दिए गए।

 

पुलिस ने बताया कि पनवेल नगर निगम के भाजपा पार्षद अजय बहिरा (42) का जन्मदिन मनाने के लिए सभी तक्का गांव में एक रिहायशी इमारत की छत पर एकत्र हुए थे।

 

पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अजय कुमार ने कहा, पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्षद का जन्मदिन मनाने के लिए उनके बंगले की छत पर कुछ लोग एकत्र हुए हैं।

 

पुलिस दल मौके पर पहुंचा तो कार्यक्रम जारी था और पार्षद समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पार्टी में शराब भी परोसी जा रही थी।

 

उन्होंने कहा, वे मास्क नहीं पहने हुए थे और सामाजिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन कर रहे थे।

 

एक सतर्क नागरिक ने नवी मुंबई के नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पनवेल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में ले लिया।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।