सिंधिया के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस का बुरा हाल!

,

   

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। सिंधिया इस दौरे के दौरान राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, सिंधिया आज 3 बजे विमान से भोपाल जाएंगे, वे राजाभोज एयरपोर्ट से चलकर भाजपा कार्यालय जाएंगे।

 

वहां पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

 

 

 

बीजेपी कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजन किया गया है। सिंधिया 13 मार्च को दोपहर 12 बजे फिर से भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने विधानसभा जाएंगे।

 

उधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने के बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ना प्रारंभ कर दिया है।