सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक पहुंचने वाली इस उड़ान में सभी पायलट महिलाएं रहीं!

, ,

   

एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार सुबह सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु पहुंची। यह कई मायनों में खास थी क्योंकि विमान ने एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इतिहास रच दिया।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस फ्लाइट (AI-176) की सभी पायलट महिलाएं रहीं। उन्होंने नॉर्थ पोल के ऊपर से दुनिया के सबसे लंबे रूट से उड़ान भरी।

एयर इंडिया के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे लंबी कमर्शियल उड़ान है।इस दौरान विमान ने साढ़े 13 घंटे में 13 हजार 993 किलोमीटर का सफर तय किया। क्रू मेंबर की टीम की कमान कैप्टन जोया अग्रवाल ने संभाली।

कॉकपिट में उनके अलावा कैप्टन पापागरी थनमई, कैप्टन आकांशा सोनवरे और कप्तान शिवानी मन्हास मौजूद रहीं। विमान के आते ही एयरलाइन कंपनी के स्टाफ ने तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया।

यूनियन मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह जश्न का मौका है। इन लड़कियों ने इतिहास रचा है। नॉर्थ पोल के ऊपर से उड़कर सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु लैंड करने पर इस सभी को बहुत बधाई।

वहीं, एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर इस टीम को बधाई दी। उसने लिखा कि एक शानदार सफर पूरा करने के बाद फ्लाइट लैंड कर गई है।

एयर इंडिया को गौरव महसूस कराने के लिए बहुत धन्यवाद। हम AI-176 के यात्रियों को भी इसका हिस्सा बनने के लिए बधाई देते हैं। यह ऐतिहासिक पल है।