बिहार के मंत्री मुकेश साहनी को AIMIM नेताओं ने दिया समर्थन!

, ,

   

बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी की नजर उत्तर प्रदेश पर है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सहनी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह यूपी में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और सरकार भी बनाएंगे।

सहनी की नजर निषाद समाज पर है। इस बीच फूलन देवी प्रतिमा प्रकरण से बिहार के सियासी गलियारे में उबाल आ गया है। यूपी में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने से पहले पुलिस-प्रसाशन द्वारा मूर्तियां जब्त किए जाने से मुकेश नाराज हैं।

यूपी में सख्ती के कारण सहनी को खुद भी वाराणसी एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। घटना के बाद सहनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाराज हैं। इस बीच बिहार के मंत्री को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम का साथ मिला है।

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा है कि सहनी के साथ जो हुआ है वह बिहार का अपमान है।

उत्तर प्रदेश के 18 संभागों में दस्यु रानी फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए साहनी रविवार को वाराणसी गए थे।

फूलन देवी की मूर्तियों के माध्यम से साहनी आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक आधार हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वाराणसी के जिला प्रशासन ने उन्हें एयरपोर्ट के अंदर ही रोक लिया.

AIMIM, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, उत्तर प्रदेश में भी एक राजनीतिक आधार तलाश रही है।