अमेरिका: वाशिंगटन की सड़कों पर गोलीबारी, कई लोगों की मौत!

,

   

अमेरिका के वाशिंगटन की सड़कों पर गोलीबारी होने की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि घटना में कई लोगों की मौत हो गई है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस स्थान की व्हाइट हाउस से दूरी केवल तीन किलोमीटर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वाशिंगटन की गलियों में गोलियों की आवाज सुनी गई। इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार घटना में छह लोगों को गोली लगी है। घटना गुरुवार रात को 10 बजे घटित हुई। पीड़ितों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। घायलों को घटनास्थल से एंबुलेंस में ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल हो गए हैं।