CAA पर अमित शाह का आया बड़ा बयान, बोले..?

,

   

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा पहुंचे। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर स्थिति साफ कर विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, अमित शाह ने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं आज सभी ओडि़शावासियों को बताना चाहता हूं कि मैं 5 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहा हूं, अनेक बार ओडि़शा आया हूं और यहां के अनेक नगरों में घुमा हूं और कार्यकर्ताओं से मिला हूं।

 

कभी भी ओडि़शा मुझे गुजरात से अलग नहीं लगा, मुझे अपना दूसरा घर लगा। लोकसभा चुनाव के बाद मैं पहली बार ओडि़शा आया हूं।

 

मैं भाजपा की तरफ से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने 8 सीटों पर विजय देकर 21 फीसदी जो पहले वोट मिला था इसकी जगह 38.4 फीसदी वोट देकर हमारे नेता मोदीजी का समर्थन किया है।

 

इतने वर्षों की यात्रा में यहां कांग्रेस पार्टी पहली बार मुख्य विपक्षी दल से नीचे उतरी और भाजपा का हमारा कार्यकर्ता आज विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में बैठकर ओडि़शा की जनता की आवाज बना है।

 

मैं आपको मोदीजी के प्रतिनिधि के नाते विश्वास दिलाने आया हूं कि पूर्व का पिछड़ा क्षेत्र और विशेषकर ये उत्कल राज्य सबसे अच्छा राज्य बने, इस दिशा में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।