अमित शाह बोले- ‘राम का नाम भारत नहीं लूं तो क्या…?’

,

   

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह राज्य में लोगों को ‘‘जय श्रीराम’’ का उद्घोष नहीं करने दे रही हैं।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कि अगर भगवान राम का नाम भारत में नहीं लिया जाएगा, तो क्या पाकिस्तान में लिया जायेगा। उन्होंने मंगलवार को राज्य में अपनी कई चुनावी रैलियों में कहा यदि ममता बनर्जी में हिम्मत है तो वह उन्हें ‘‘जय श्रीराम’’ बोलने के लिए गिरफ्तार करके दिखाएं।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, शाह ने कहा, ‘‘भगवान राम भारत की संस्कृति का हिस्सा हैं… क्या कोई उनका नाम लेने से किसी को रोक सकता है? मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि अगर श्रीराम का नाम भारत में नहीं लिया जायेगा तो क्या यह पाकिस्तान में लिया जायेगा।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं ममता दीदी को बताना चाहता हूं कि यह पश्चिम बंगाल है, पाकिस्तान नहीं…मैं यहां (बिष्णुपुर) से कोलकाता जा रहा हूं, यदि आपमें हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ।’’ उन्होंने पश्चिम बंगाल के घाटाल, केशियारी और बिष्णुपुर में रैलियां कीं।