अमिताभ बच्चन ने कोविड-19 वैक्सीन का पहला खुराक लिया!

, ,

   

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस का पहला टीका लगवा लिया है।

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, 78 साल के अभिनेता ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, यह हो गया। मेरा कोविड वैक्सीनेशन आज दोपहर। सब बढ़िया है।

इतना ही नहीं, बिग बी ने ब्लॉग पर भी इस बात की जानकारी दी है। उनकी मानें तो बेटे अभिषेक को छोड़कर पूरे परिवार ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। उन्होंने लिखा है, वैक्सीनेशन हो गया।

सब ठीक है। कल फैमिली मेंबर्स और स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया था। रिजल्ट आज आया और सब ठीक है। सभी का टेस्ट निगेटिव आया है। इसलिए वैक्सीनेशन करवा लिया। सभी फैमिली मेंबर्स का हो गया।

अभिषेक को छोड़कर। वे कुछ दिनों बाद लौटेंगे और वैक्सीनेशन कराएंगे।

दरअसल, अभिषेक बच्चन उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी फिल्म ‘दसवीं’ की शूटिंग कर रहे थे। तुषार जलोटा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का यह शेड्यूल दो दिन पहले ही पूरा हुआ है।

पिछले साल अमिताभ की पत्नी और एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन जया को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोविड की चपेट में आ गया था।

अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई 2020 को एक साथ मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती हुए थे।

22 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद अमिताभ 2 अगस्त 2020 को डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन अभिषेक को 28 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।