आन्ध्रप्रदेश केमिकल फैक्ट्री में बायलर फटने से बड़ा हादसा, दो की मौत!

, ,

   

आंध्रप्रदेश में गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सारपावरम के आटो नगर क्षेत्र में आज एक रसायन फैक्ट्री में दो रसायन बायलरों के फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, वहीं छह अन्य एसिड की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।


बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में दिन की शिफ्ट में लगभग 100 कर्मचारी थे। दिन के करीब तीन बजे यह घटना हुई। इस दौरान बायलरों में हुए विस्फोट से पहली मंजिल की छत ही उड़ गई।

वहीं हादसे में घायल लोगों को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फैक्टरी में कार्य सुचारू रूप से चल रहा था और इसी दौरान यह धमाका हुआ।

फैक्ट्री में पहले जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। जिसके बाद कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि इस दौरान आग में 15 लोग फंस गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई।

इस दौरान छह अन्य लोग एसिड से बुरी तरह झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामूली रूप से घायल लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।