जेब और समय पर भारी शाहीन बाग का प्रदर्शन !

,

   

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में 36 दिनों से धरना चल रहा है। इस वजह से सरिता विहार और कालिंदी कुंज का रास्ता बंद है। नोएडा से फरीदाबाद और फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले सैकड़ों लोग बेहाल हैं। उन्हें 20 से 25 किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है। ऐसे में ट्रैफिक में ही घंटों बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा रोजाना ईंधन का खर्च भी बढ़ा है।

15 दिसंबर से कालिंदी कुंज का रास्ता बंद

दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन की वजह से कालिंदी कुंज से दिल्ली-नोएडा जाने वाला रास्ता 15 दिसंबर से बंद है। ऐसे में फरीदाबाद से नोएडा की तरफ नौकरी करने आने वाले इस रास्ते की जगह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और डीएनडी से गुजर रहे हैं। इन रास्तों पर पहले ही ट्रैफिक दबाव ज्यादा है। आगे आश्रम चौक से भी जाम मिलता है। ऐसे में मिनटों की दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। इससे न केवल दफ्तर की टाइमिंग पर बल्कि व्यापार करने वालों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। ट्रैफिक दबाव बढ़ने से जाम भी लग रहा है।

कालिंदीकुंज का रास्ता बंद होने से नोएडा की दूरी बढ़ी

CAA के खिलाफ प्रदर्शन से परेशानी
CAA के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के कारण नोएडा से फरीदाबाद-दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुंज मार्ग बंद है। दिल्ली और फरीदाबाद जाने के लिए लोग नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे व डीएनडी का रास्ता चुन रहे हैं। वापसी में लोग मीठापुर और बदरपुर में भी जाम में फंस रहे हैं। फरीदाबाद से नहर वाला रास्ता भी बंद होने से लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।