आन्ध्र प्रदेश: कोरोना मरीज़ की रोड पर मौत, घंटों पड़ा रहा बॉडी!

,

   

दिन प्रतिदिन इंसानियत मिट्टी में मिलती जा रही है। मुख्य रूप से कोरोना महामारी तो इंसानियत को ही दफना रही है।

 

साक्षी समाचार परछपी खबर के अनुसार,  इंसान को तड़पते देखकर भी कोई उसके पास नहीं जा रहा है। क्योंकि वह डर रहा है कि कहीं कोरोन उसे न चिपक जाये।

 

इसके चलते अनेक लोग चाहकर भी तड़पते इंसान के पास नहीं जा रहे हैं। इसी तरह इंसानियत को मिट्टी में मिला देने वाली एक दर्दनाक घटना गुंटूर जिले के सत्तेनपल्ली में रविवार को प्रकाश में आये हैं।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति अस्पताल जाने के लिए ऑटो के लिए सड़क पर आ गया है। इसी दौरान उसे सास लेने में काफी तकलीफ हो गई।

 

इसी क्रम में वह सड़क पर धराशायी हो गया। तड़पते-तड़पते उसकी सड़क पर ही मौत हो गई।

 

आस पास बहुत से लोग थे। वे सब उसे तड़पते देख रहे थे। मगर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उसे तड़पत-तड़प कर मरते हुए देखते रहे गये।

 

इसी दौरान कुछ मरीज को जानने वाले कुछ लोगों ने उसके परिजनों को इस घटना के बारे में फोन करके जानकारी दी। मगर घर वाले भी बाहर नहीं आये। क्योंकि वे डर गये कि शव को घर लेकर गये तो वो भी कोरोना से संक्रमित हो जाएंगे।

 

लगभग तीन घंटे तक कोरोना मरीज का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। जैसे ही इस घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली तो वे आकर शव को वाहन में डालकर ले गये।