अरब सागर में उठा तूफान, मुम्बई तट की ओर बढ़ा!

,

   

देश का पूर्वी तट हाल ही में आए सुपर साइक्लोन अम्फान से उबरा ही था, कि अब पश्चिमी तट पर तूफान से मुश्किलें बढ़ रहा है। अरब सागर में उठा यह चक्रवाती तूफान पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहा है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती तूफान के साथ मुम्बई समेत आसपास के इलाके में हलचल बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित ठाणे,पालघर,रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

 

मौसम विभाग ने 3 और 4 जून पालघर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया किया है।

 

वहीं 3 और 4 जून को मुम्बई,ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी की है। इससे पहले आज सुबह आईएमडी में चक्रवातों की प्रभारी सुनीता देवी ने कहा, “दक्षिण-पूर्व और इससे सटे मध्य पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है।

 

अगले 24 घंटों के दौरान और तीव्र होकर डिप्रेशन में बदलेगा और उसके बाद और तीव्र हो सकता है। इसके उत्तर की ओर बढ़ने और 3 जून तक उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात तटों के पास पहुंचने की आशंका है।”