फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर हुए कोविड-19 पोजिटिव!

, ,

   

अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस बारे में बताया और कहा कि, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, मेरे लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं और डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को घर में क्वारैंटाइन कर लिया है।’

 

https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?utm_source=ig_web_copy_link

 

अर्जुन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार की सुबह ही आई है। दूसरी ओर, उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के भी पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक मलाइका ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह व अन्‍य निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्‍म की शूटिंग फिल्‍मसिटी में कर रहे थे। वहां भारत पाकिस्‍तान के बॉर्डर इलाके का सेट बना हुआ है। ये देश के बंटवारे के बैकड्रॉप की लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड फिल्‍म है।

 

कोरोना के बीच नई गाइडलाइन के हिसाब से सितारे सेट पर लौट आए हैं। इनमें अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, गुरमीत चौधरी आदि हैं।

 

अजय देवगन अपनी फिल्‍म ‘भुज: प्राइड ऑफ इंडिया’ के पोस्‍ट प्रोडक्‍शन में लगे हैं। हालांकि संक्रमित होने के बाद अब अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट प्रभावित होना तय है।

 

राइटर-डायरेक्टर हार्दिक मेहता कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। बीते हफ्ते से उनकी फिल्म ‘रूही अफजाना’ का पैच वर्क शुरू होना था। फिल्‍म के को-प्रोड्यूसर मृगदीप लांबा ने इसकी पुष्टि की है।

 

उन्‍होंने कहा, ‘गुरूवार को फिल्‍म का एक दिन का शूट बाकी था। उसे हमने जरा आगे पुश कर दिया है। मेहता अच्‍छे से रिकवर कर रहे हैं। उन्‍हें क्‍वारैंटाइन हुए 10 दिन हो चुके हैं।