सिक्किम में भारतीय सेना जवानों ने बचाई चीनी नागरिकों की जान!

,

   

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी है, इसके बाद भी देश के जवान उत्तरी सिक्किम में चीनी नागरिकों को परेशानी में देखकर मदद करने से पीछे नहीं हटे।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, भारतीय सेना ने तीन चीनी नागरिकों की मदद की, जो उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे। इस दौरान यहां जीरो डिग्री तापमान था। यह घटना 3 सितंबर की है। इनमें से एक महिला शामिल थी।

 

इन लोगों को परेशानी में देखकर भारतीय सैनिक तुरंत वहां पहुंचे और उन्हें ऑक्सीजन, भोजन, और गर्म कपड़े और चिकित्सा सहायता प्रदान की।

 

भारतीय सैनिकों ने भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित मार्गदर्शन भी प्रदान दिया, जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने इस सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

 

https://twitter.com/SaffronReddy/status/1302201176906235904?s=20

 

बता दें कि दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चार महीने से गतिरोध जारी है। 30 व 31 अगस्त को लगातार दो दिनों तक दोनों देशों के बीच एलएसी पर सैन्य झड़प हुई थी।

 

https://twitter.com/YS_Sheoran/status/1302200066283720704?s=20

 

भारत ने शीर्ष सैन्य स्तर पर साफ संकेत दे दिया है कि वह चीन की तरफ से किसी भी तरह के सैन्य अतिक्रमण का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। इससे चीन के रवैये में कुछ फर्क भी पड़ता दिख रहा है।

 

https://twitter.com/Neer00305103/status/1302203209453248512?s=20

 

दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच सोमवार से लगातार बातचीत जारी है। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों के बीच तीन घंटे वार्ता चली है, जिसमें एलएसी पर मई, 2020 से पहले वाली स्थिति बहाल करने को लेकर कई विकल्पों पर बात हुई।

 

 

इस बीच भारत और चीन के रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। यह बैठक शुक्रवार दिन में हुई थी। यहां चीन की पेशकश पर दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत हुई।