अपने तीखे बोल के लिए मशहूर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक डांस करते हुए विडियो वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद ओवैसी मंच से उतर रहे थे वह लोगों को देखकर डिस्को डांस करने लगे।
महाराष्ट्र में कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे ओवैसी का यह रूप पहली बार देखा गया है। डांस करते वक्त हाथ में लिए गए फूलों को वह फेंकते भी नजर आए।
Maharashtra: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi performs a dance step after the end of his rally at Paithan Gate in Aurangabad. (17.10.2019) pic.twitter.com/AldOABp2yd
— ANI (@ANI) October 18, 2019
बता दें कि ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर निशाना साधा था और कहा था कि भारत ना कभी हिंदू राष्ट्र था और ना ही कभी बनेगा।