आशा भोसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से किया जायेगा सम्मानित!

,

   

गायिका आशा भोंसले को महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने जा रही है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, आशा भोसले ने इसपर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘महाराष्ट्र के लोगों का आभार कि उन्होंने मुझे राज्य का सबसे बड़ा पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूंl जय हिंद, जय महाराष्ट्रl’

इसके पहले महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह महान गायिका आशा भोंसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार देने वाली हैं जो कि राज्य सरकार का सर्वोच्च सम्मान है।

अब आशा भोसले ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए आभार व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई में बनी कमेटी ने आशा भोंसले को 2020 वर्ष के लिए यह पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

यह पुरस्कार 1996 से दिया जा रहा है। आशा भोंसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को सांगली जिले में हुआ है।

आशा भोंसले मराठी गायक औत अभिनेता दीनानाथ मंगेशकर की बेटी है। उन्होंने 1944 में पहली बार मराठी फिल्म में गाना गया था।

इसके बाद उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका हैंl दो बार उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

इसके अलावा वह 8 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुकी है और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी 2001 में सम्मानित की जा चुकी है।