असम: बाढ़ ने किया बेहाल, जानिए क्या है पुरा मामला!

,

   

मानसून के असम पहुंचने के बाद बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से असम में बाढ़ आ गई है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम के 16 जिलों के 704 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

 

ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने सभी जिलों के उपायुक्तों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं।

 

असम में बाढ़ से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या 15 हो गई है।

 

असम में धेमाजी सार्वधिक प्रभावित जिला है और इसके बाद तिनसुकिया, माजुली और डिब्रूगढ़ भी बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रतिदिन बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार डिब्रूगढ़ में बाढ़ ने एक और व्यक्ति की जान ले ली है।

 

ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इसके चलते धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुड़ी, दरंग, बक्सा, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।