असम में बाढ़: लगातार बिगड़ रहे हैं हालात!

,

   

असम में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बाढ़ के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी है।

 

इसी के साथ बाढ़ से मारने वालों से मारने वालों को संख्या 97 हो गयी है। वहीं, राज्य के 33 में से 27 जिलों में 40 लाख लोग प्रभावित हैं।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बारिश और बाढ़ के कारण 97 लोगों की मौत हुई है। उनमें 71 ने बाढ़ के चलते और 26 ने जमीन धंसने से मौत हुई है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित धुबड़ी जिले में 6 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। असम के 3.5 हजार गांव डूब गए हैं।

 

जबकि 1.28 लाख हेक्टेयर में किसानों की फसल भी नष्ट हो गई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और रोज नए इलाकों में पानी घुस रहा है। बता दें कि इन दिनों बिहार भी बाढ़ से प्रभावित है।

 

एनडीआरएफ ने बिहार और असम में राहत बचाव कार्य के लिए 98 टीमें लगाई हैं। एनडीआरएफ ने बताया है कि असम और बिहार में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। भारत में नेपाल और चीन से आने वाली नदियां भी तबाही मचा रही हैं।

 

मूसलाधार बारिश और नेपाल से आ रही नदियों में उफान के कारण हाहाकार मचा हुआ है। नेपाल के तराई वाले इलाकों में बारिश के कारण फारबिसगंज, जोकीहाट, सिकटी और पलासी के भी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है।

 

मधेपुरा में कोसी नदी का पानी आसपास के इलाकों में घुस गया है। ग्रामीण बाढ़ के बीच से किसी तरह खुद को बचाने में लगे हुए हैं।