प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में पीसी सिगरेट के कश लगाती हुई नजर आ रही है। फोटो वायरल होने के बाद लोग अब उनकी अस्थमा बीमारी पर ट्रोल करने लगे।
प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो उनकी मायामी वेकेशन्स की है। फोटो में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा नजर आ रही हैं। फोटो में निक जोनस के हाथों में सिगार है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पी रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा के हाथों में भी सिगार है।
Smoking is injurious to health.
Hypocrisy is injurious to mankind. #PriyankaChopra pic.twitter.com/GSN546mmDI— NeverMind (@saptarshisaha) July 21, 2019
प्रियंका की इस फोटो में एक यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा कह रही हैं कि दिवाली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण होता है। इससे अस्थमा होता है। अब प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पी रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा- आप अस्थमा की दवाई ले रही हैं क्या? वहीं, प्रियंका की इस हरकत को दोहरा रवैया बता रहे हैं।
Folks apne asthmatic behen ko benefit of doubt do. Maybe shes smoking this! #PriyankaChopra #Hypocrisy pic.twitter.com/iqPQ7MK02e
— SR (@dhinka_cheeka) July 21, 2019
प्रियंका चोपड़ा को शादी के बाद भी ट्रोल किया गया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के बाद जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में आतिशबाजी हुई थी। ये आतिशबाजी लगभग तीन मिनट तक चली थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने स्थानीय लोगों के तरफ असवंदनशील होने का आरोप लगाया था।
https://twitter.com/ThhoughtCaptain/status/1152833439168516096?s=20
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-अब कहां गया सुप्रीम कोर्ट। दिवाली पर कहा था कि पटाखे मत फोड़ो। अब इन्हें कोई क्यों नहीं रोकता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- इन सेलेब्रिटीज को पटाखे जलाने की इजाजत क्यों दी गई। अब सुप्रीम कोर्ट कहां गया।