बांद्रा स्टेशन पर प्रवासियों की भीड़: ‘उकसाने के आरोप में विनय दुबे गिरफ्तार’

,

   

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, उन्होनें कहा कि महाराष्ट्र संभवत सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहा है। मुंबई ने 22000 से अधिक नमूनों का टेस्ट किया है जिसमें से आज सुबह तक 2334 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

 

230 लोग-लगभग 10% लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होनें कहा कि बांद्रा में आज जो कुछ हुआ उसे लेकर कहुंगा कि मजदूरों को डरने की जरुरत नहीं, हम हर असुविधा को दूर करेंगे।

 

उद्धव ठाकरे ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए बांद्रा में हुई घटना पर कहा कि आप चिंता मत करो, यह चुनौती का वक्त है और इस वक्त में हम आपका ध्यान रख रहे है।

 

कोई नही चाहता कि आप लॉक डाउन में रहे। ठाकरे ने इस घटना पर कहा कि किसी ने कहा होगा तब जाकर इतने लोग इक्ठ्ठा हुए। उन्होनें कहा कि कोई इस पर राजनीति न करे। कोई इसतरह की बाते न फैलाये जिससे गलतफहमी फैले।

 

इस घटना पर कानून के मुताबिक कार्रवाही होगी। ठाकरे ने कहा कि आज अमित शाह, सोनिया गांधी और शरद पवार से भी बात हुई। उन्होनें बताया कि सभी दल साथ है और यह युद्ध हम जीतेंगे।

 

आपको बता दें कि आज मुंबई के बांद्रा में स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 1500 की संख्या में लोग बांद्रा स्टेशन पर पहुंच गए।

 

इन लोगों को ऐसी अफवाह मिली थी के यहां से ट्रेन सर्विस फिर शुरु होगी और इस कारण लोग हजारों की संख्या में वहां पहुंचे। इन लोगों में ज्यादातर ऐसे थे जो दूसरे राज्यों से मुंबई में काम करते है।

 

मुंबई के बांद्रा इलाके में लोगों की लॉकडाउन तोड़ने के लिए उकसाने के आरोप में नवी मुम्बई पुलिस ने विनय दुबे नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

 

बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई इस एफआईआर के अलावा जोन वन के आज़ाद मैदान पुलिस में भी कर्स दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।