भारत में चमगादड़ों की दो प्रजातियों में मिला कोरोना वायरस!

,

   

देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच, कोरोनावायरस इंसानों तक कैसे पहुंचा, इसका पता लगाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने एक अध्ययन में कहा है कि भारतीय चमगादड़ों में रोगजनक कोरोनावायरस पाए जाने से उनमें नोवेल वायरस के लिए स्क्रीनिंग किए जाने की आवश्यकता रेखांकित होती है।

 

यह अध्ययन भारतीय चमगादड़ों में कोरोनावायरस परिसंचरण को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चमगादड़ों की एक प्रजाति में कोरोनावायरस की मौजूदगी पाई गई है।

 

हाल ही में यह बात सामने भी आई थी कि कोरोनावायरस महामारी, जो चीन के वुहान शहर से फैली थी, वह चमगादड़ों से ही उत्पन्न हुई है।

 

आईसीएमआर के शोध में पहली बार इन चार राज्यों से दो अलग-अलग प्रजातियों के चमगादड़ों पटरेपस और रॉटेटस प्रजाति में एक अलग तरह का बैट कोरोनावायरस पाया गया है।