हैदराबाद की लड़ाई: मंगलवार को मतदान के लिए तैयार है शहर!

, , ,

   

ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल चुनाव चुनाव 2020 के लिए प्रचार अभियान खत्म हो गया है। 1 दिसंबर को मतदान के मद्देनजर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस का बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किया गया है।

 

 

 

 

साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, मतदान मंगलवार की सुबह 7 से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा। जीएचएमसी चुनाव 2020 में 74,67,256 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

 

 

 

 

रविवार की शाम 6 बजे से जीएचएमसी का चुनाव मतदान होने तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

 

 

 

 

तेलंगाना के राज्य चुनाव आयुक्त सी पार्थसारथी ने कहा कि जीएचएमसी के कुल 150 डिवीजनों के लिए 1,122 प्रत्याशी हैं। अब तक चुनाव प्रचार बिना किसी अवांछित घटना के शांतिपूर्ण रहा।

 

 

 

 

1 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे तक चुनावकर्मी संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे। सुबह 6 बजे पोलिंग एजेंट तैयार रहेंगे। सुबह 6 से 6:15 बजे तक मॉक मतदान होगा। सुबह 6:55 बजे से बैलेट बॉक्स सील किये जाएंगे। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।

 

 

 

 

चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिन मतदाताओं के पास वोटर कार्ड नहीं होंगे, वे निर्देशित अन्य 21 प्रकार के पहचान पत्र में कोई एक रहने पर मतदान कर सकेंगे।

 

 

 

 

हर एक मतदान केंद्र पर बूढ़ों और विकलांगों के लिए अलग लाइन होगी। हर एक मतदान केंद्र पर मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

 

 

 

 

कुल 9,101 मतदान केंद्रों में 1,752 केंद्र हाइपर सेन्सिटिव, 2,934 सेन्सिटिव, 4,415 साधारण मतदान केंद्र शामिल हैं। जीएचएमसी चुनाव में 2, 909 मतदान लोकेशन हैं। इनमें ले 450 लोकेशन हाइपर सेन्सिटिव, 921 सेन्सिटिव और 1,548 नॉर्मल लोकेशन हैं।

 

 

 

 

सी पार्थसारथी ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल पूरा करने के उद्देश्य से सुरक्षा के तौर पर 52,500 पुलिसकर्मियों तैनात किया गया है।

 

 

 

 

जीएचएमसी के मुख्य कार्यालय के अलावा अन्य सर्कल कार्यालयों में विशेष कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। 150 मतदान केंद्रों पर फेस रिक्गनिशन तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जारी नियमावली का कड़ाई से पालन किया जाएगा। हर एक मतदान केंद्र के पास सैनिटाइजर होगा।

 

 

 

 

मताधिकार का उपयोग करते समय मास्क पहनना जरूरी है। मतदान केंद्रों के पास सामाजिक दूरी बनाए रखना आवश्यक होगा।