अम्फान तूफान बदल रहा है रुप, जानिए पल- पल की खबर!

,

   

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खांड़ी में उठे सुपर साइक्लोन एम्फन अगले छह घंटे में अपना रूप बदलेगा। इस दौरान उसके कमजोर होने की संभावना है।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, विभाग के अनुसाक इस तूफान के अगले कुछ घंटे के दौरान कमजोर होने की संभावना है और यह अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।

 

साथ ही मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अब विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में डॉप्लर वेदर रडार (DWR)द्वारा लगातार ट्रैक किया जा रहा है।

 

बंगाल की खाड़ी में उठा साल 2020 का पहला चक्रवात एम्फन सुपर साइक्लोन में तब्दील हो गया है। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट skymetweather के अनुसार पिछले 20 साल में बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफानों में यह तूफान सबसे भीषण चक्रवात है।

 

इसके कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों में उथल-पुथल मची हुई है और हवा की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसके साथ समुद्र में 275 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

 

पश्चिम बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में ताजपुर में रहने वाले लोगों ने चक्रवात के मद्देनजर समुद्र के किनारे अस्थायी फेंसिंग की है।

 

एम्फन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में हवा उग्र होती जा रही है। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा, तटीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में अब से लेकर तूफान के टकराने तक हवा की रफ्तार बढ़ती ही रहेगी।

 

जल्द ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय भागों और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ जगहों पर 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है।