तेलंगाना – कर्फ्यू में 12 घंटे की दी गई ढील, भैंसा में स्थिति नियंत्रण में

,

   

रविवार रात को भैंसा शहर में दो गुटों के बीच हुई हिंसक वारदात के बाद मंगलवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। हिंसक वारदात के बाद पुलिस ने सोमवार को भैंसा शहर में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। स्थिति को नियंत्रित होने के बाद मंगलवार को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। मगर इंटरनेट सेवाएं मंगलवार को भी बंद रही।

 

Bhainsa remains tense after overnight communal flare-up
Bhainsa remains tense after overnight communal flare-up

पुलिस ने बताया कि भैंसा में दो गुटों के बीच हिंसा के मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शहर में स्थिति तनावपूपर्ण मगर नियंत्रण में है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो गुटों के बीच हुए के दौरान हुई तोड़फोड़, पथराव और आगजनी जैसी घटनाओं के कारण भयानक माहौल बना रहा। इस दंगा-फसाद में कई मकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। कर्फ्यू में ढील दिये जाने के बाद भी धारा 144 लगा दी गई है। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक भैंसा के कोर्बागली में रविवार रात भारी शोर-शराबा करते हुए बाइक से जा रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने टोका। उस उक्त युवक वहां से चुपचाप चला गया। मगर कुछ देर बाद अपने समुदाय के कुछ लोगों के साथ वापस आया और अन्य समुदाय के लोगों के मकानों व संपत्तियों को निशाना बनाकर पथराव किया। इसी दौरान कुछ मकानों को आग भी लगाया गया। इस मामले में अनेक मकान जल गये। जबकि 15 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। शरारतीतत्वों ने 24 दुहिया वाहनों, 1 एक कार, एक आटो सहित कुछ अन्य वाहनों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। मकानों से सिलेंडर और अन्य सामान सड़क पर फेंका और आग लगा दी गई।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये : ओवैसी

एआईएमआईएम के नेता व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भैंसा घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।