भारत बंद: जगह-जगह किसानों का प्रदर्शन!

,

   

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले चार महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, संयुक्त किसान मोर्चा ने सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद बुलाया है। प्रदर्शनकारी किसान रेल और सड़क परिवहन को रोक रहे हैं।

भारत बंद का कई जगह असर दिखाई दे रहा है तो कई जगह इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं गाजीपुर बॉर्डर पर भारत बंद के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों का एक समूह नाचते-गाते हुए दिखाई दिया।

12 घंटे के बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद कर दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद कर दिया गया है। पुलिस ने उस रूट पर न जाने की सलाह दी है।

बता दें कि यह बंद संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ बुलाया है। किसान मोर्चा तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है और इन्हें वापस लेने की मांग कर रहा है।