भारत व्यापार बंद: आज देशभर में बंद का ऐलान!

,

   

कई दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम और GST नियमों की समीक्षा को लेकर देश के कई व्यापारिक संगठनों और परिवहन संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है।

ज़ी न्यूज पर छपी खबर के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही GST नियमों में संशोधन किए गए हैं, जिसका कई व्यापारिक संगठन विरोध कर रहे हैं। इन संगठनों का कहना है कि ये नए नियम व्यापार के लिए अच्छे नहीं है, आने वाले समय में इन संशोधनों का व्यापार पर बुरा असर दिखाई पड़ेगा।

देश में कई व्यापारिक संगठनों द्वारा बुलाया गया भारत बंद शुक्रवार को सुबह 6 बजे शुरू हो चुका है और यह रात 8 बजे तक चलेगा।

देश के कई राज्यों के व्यापारिक और परिवहन संगठन इस भारत बंद में शामिल हो रहे हैं।

उड़ीसा की राजधानी भुवेनश्वर में भारत बंद का असर दिखाई पड़ा। यहां बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर्स एसोसिएशन ने भी राज्यों के ट्रक चालकों से यह अपील की है कि वे शुक्रवार के दिन भारत बंद के तहत हड़ताल पर रहें। AITWA की अपील का असर देश के कलाई इलाकों में देखने को मिल रहा है।