ओमप्रकाश राजभर से मिले भीम आर्मी चीफ़ चन्द्रशेखर आज़ाद!

, ,

   

भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने शनिवार को राजधानी में सुभासपा अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलकर राजनीतिक हालात पर मंत्रणा की।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चंद्रशेखर, भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं। राजभर ने बताया कि चंद्रशेखर से करीब एक घंट बातचीत हुई है।

उन्होंने भागीदारी मोर्चा में शामिल होने पर सहमति जताई है। चंद्रशेखर ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलित व पिछड़े उपेक्षित हैं। उन्हीं के मुद्दों पर राजभर से वार्ता हुई है।

चर्चा हुई है कि पूर्वांचल में दलितों और पिछड़ों को कैसे जोड़ा जाए।

आने वाले दिनों में पूर्वांचल का दौरा करेंगे। न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाएंगे। अभी एक-दो दौर की वार्ता और होगी। उसके बाद एक मंच पर आने का एलान किया जाएगा।