भोपाल: डॉक्टरों ने सर्जरी कर 16 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला!

, ,

   

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कमाल का काम किया है और एक लड़की के पेट से 16 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाला है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, डॉक्टरों ने रविवार को 6 घंटे तक चली सर्जरी के बाद 20 साल की लड़की के पेट से 16 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है।

हॉस्पिटल के मैनेजर देवेंद्र चंदोलिया ने बताया कि लड़की के ओवरी के पास ट्यूमर था और सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।

लड़की की हालत अब स्थिर है। उन्होंने बताया, ‘लड़की मध्य प्रदेश के राजगढ़ के रहने वाली है और दो दिन पहले वह अस्पताल आई थी।

उसका ट्यूमर बहुत बड़ा था और उसे खाना खाने के अलावा चलने में भी समस्या हो रही थी। इस ट्यूमर को डिम्बग्रंथि ट्यूमर के रूप में जाना जाता है।

लड़की का वजन 48 किलोग्राम था और ट्यूमर का वजन 16 किलोग्राम था।