अमेरिका चुनाव: बाइडेन 118 और ट्रम्प 114 पर आगे!

, ,

   

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम जारी है। शुरुआती रूझानों में डोनाल्ड ट्रम्प आगे थे, लेकिन अब जो बिडेन ने बढ़त बना ली है।

 

नई दुनिया पर छपी खबर के अनुसार, वैसे बिडेन का शुरू से दावा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मतदान किया है इसलिए फाइनल रिजल्ट आने में समय लगेगा।

 

सभी धैर्य बनाए रखें। इससे पहले 3 नवंबर को अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों में एक साथ वोटिंग हुई। करीब 24 करोड़ लोगोंं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

मतदान वाले दिन की पूर्व संध्या पर 9.2 करोड़ लोगों ने पहले ही मतदान किया था। इस तरह रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया है। पढ़िए लाइव अपडेट

 

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में टी20 जैसा रोमांच देखने को मिल रहा है। सरकार बनाने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। अब तक बाइडेन 118 तो ट्रम्प 105 पर आगे चल रहे हैं।