टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट रहीं अर्शी खान का कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रही तनातनी में हस्तक्षेप करना भारी पड़ गया। जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
साक्षी समाचार पर छपी खबर के अनुसार, दरअसल, कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद बढ़ ही रहा है।
PoK मतलब “Pak Occupied Kashmir”!! pic.twitter.com/8MPRYU3Vle
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) September 14, 2020
इस मुद्दे को लेकर एक टीवी चैनल पर डिबेट चल रही थी, जिसमें अर्शी खान पीओके को बार-बार पाकिस्तान कह रहीं थीं। भाजपा नेता संबिता पात्रा ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पीओके पाकिस्तान नहीं है।
पात्रा ने कहा कि पीओके हिंदुस्तान का हिस्सा है। इसके बाद वह अर्शी खान को पीओके के फुलफॉर्म के बारे में बताने के लिए कहते हैं, लेकिन वह बताने से मना करती हैं।
अर्शी खान द्वारा पीओके के बारे में नहीं बताने पर लोग उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर रहे हैं।