बिहार विधानसभा चुनाव के तारीख़ों का ऐलान, 28 अक्टूबर से तीन चरणों में होगा मतदान!

, ,

   

बिहार में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण में 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंंगे।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, पहले चरण के लिए 1 अक्टूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी। 28 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान 3 नवंबर को होगा।

 

तीसरे चरण की 78 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को होगा।वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी।

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोरोनाकाल में चुनाव होने जा रहे है और एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता होंगे।

 

उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2020 को मतदाता सूची घोषित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बिहार में 7 करोड़ 79 लाख मतदाता है।सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा ।