बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी!

, ,

   

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन की तस्‍वीर साफ हो गई है। महागठबंधन में शामिल राष्‍ट्रीय जनता दल एवं वाम दलों ने अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस ने भी देर रात अपने 21 प्रत्‍याशियों के नाम घोषित करते हुए सभी को सिंबल बांट दिए। लिस्ट में पार्टी के कद्दावर नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश का भी नाम शामिल है। महागठबंधन में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कहलगांव से कांग्रेस के वरीय नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश मैदान में रहेंगे।

 

इसी तरह वजीरगंज से शशि शेखर, बरबीघा से गजानंद शाही, वारिसलीगंजसे सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, बक्सर से मुन्ना तिवारी, बिक्रम से सिद्दार्थ, कुटुम्बा से राजेश राम, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, सिकंदरा से सुधीर कुमार ऊर्फ बंटी चौधरी तथा करगहर से संतोष मिश्रा को टिकट मिले हैं।

 

सुल्तानगंज से ललन कुमार, लखीसराय से अमरेश कुमार अनीश, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, गया से मोहन श्रीवास्तव, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, राजपुर से विश्वनाथ राम, चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर, टेकारी से सुमंत कुमार तथा गोबिन्दपुर से मो. कामरान को भी टिकट दिए गए हैं।

 

कांग्रेस की पहली लिस्‍ट में पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्‍यक्ष सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश का भी नाम शामिल है। उन्‍हें सदानंद सिंह के बदले टिकट दिया गया है।

 

बिहार में सदानंद सिंह कांग्रेस के बड़े चेहरे हैं। उन्‍होंने भागलपुर के कहलगांव से 12 बार चुनाव लड़ा, जिनमें नौ बार जीते। कांग्रेस के राज में वे मंत्री रहे। वे विधानसभा अध्‍यक्ष भी रहे।

 

विदित हो कि बिहार में पहले चरण की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को मतदान होगा। दूसरे चरण की 94 सीटों पर मतदान तीन नवंबर को होगा तो तीसरे चरण की 78 सीटों सात नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 10 नवंबर को होगी।