ओवैसी ने बिहार चुनाव में 22 जिलों में 32 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान!

, ,

   

असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अख्तरुल ईमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का ऐलान किया है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने बिहार में पहले चरण में 22 जिलों की 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा का जो चुनाव होने जा रहा है वह अन्य पार्टियों के लिए 15 साल लालू सरकार बनाम 15 साल नीतीश सरकार का है।

 

ये दोनों दल आपस में 15 साल बनाम 15 साल की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी एआईएमआईएम का मानना है कि 15-15 साल यानी 30 साल, 30 साल का ही नहीं बल्कि 40 साल कांग्रेस ने जो पूरे देश और बिहार में शासन किया है उसका भी हिसाब किताब जनता को देना पड़ेगा। हम इस बात को लेकर बिहार का चुनाव लड़ रहे हैं।

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव इस साल के अंत में होने जा रहा है। यही कारण है कि सूबे में सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वर्चुअल रैली के जरिए चुनाव चुनावी बिगुल हो चुके हैं।

 

AIMIM के द्वारा जारी की की गई सीटों की लिस्ट

 

1. कटिहार- बलरामपुर, बरारी, कदवा

 

2. पूर्णिया- अमौर, बायसी

 

3. अररिया-जोकि

 

4. दरभंगा- केवटी

 

5. समस्तीपुर- समस्तीपुर विधानसभा

 

6. मधुबनी- बिस्फी, झंझारपुर

 

7. मुजफ्फरपुर- बोचहां (आरक्षित), साहेबगंज

 

8. वैशाली- महोवा

 

9.पश्चिम चंपारण- बेतिया, रामनगर

 

10. मोतिहारी- डाका, नरकटियागंज

 

11. सीतामढ़ी-परिहार, बाजोपट्टी

 

12. पटना- फुलवारी(आरक्षित)

 

13. सीवान- रघुनाथपुर, दरौन्ध

 

14. गोपालगंज- विरौली

 

15. बेगुसराय- साहेबपुरकमाल

 

16. भागलपुर- कहलगांव

 

17. सहरसा- सिमरीबख्तियारपुर

 

18. आरा- शाहपुर

 

19. जेहनबाद- मखदुमपुर

 

20. गया- इमामगंज, वजीरगंज

 

21. औरंगाबाद- औरंगाबाद

 

22. कैमूर- चैनपुर