बीजेपी- जेडीयू की मुश्किलें बढ़ी, 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है शिवसेना!

, ,

   

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बिहार चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया है।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि शिवसेना 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वर्चुअल रैली के माध्यम से उद्धव ठाकरे प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जिसके चलते शिवसेना ने 22 नेताओं की सूची जारी की है, जो बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

चुनाव प्रचार करने वाले नेताओं की लिस्ट में उद्धव ठाकरे के अलावा उनके बेटे आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल है।

 

इसके अलावा सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने सहित करीब 60 नेता शामिल हैं।

 

उधर, लोजपा ने भी अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा छोड़ लोजपा में आए रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी और राजेंद्र सिंह को भी टिकट दिया गया है।

 

रामेश्वर चौरसिया को पार्टी ने सासाराम से टिकट दिया है। वहीं उषा विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट पर टिकट दिया गया है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह को पार्टी ने दिनारा विधानसभा से टिकट दिया है।

 

बता दें कि लोजपा ने पहले ही 28 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बता दें कि बिहार चुनाव के लिए लोजपा एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है।

 

जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने इस चुनाव में अकेले 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।