बिहार: दिमागी बुखार से लगातार बढ़ रहा है बच्चों की मौत की संख्या!

   

बिहार सहित पूर्वी भारत इस समय लू और भीषण गर्मी से झुलस रहा है। बिहार में लू के चलते पिछले दो दिनों में 113 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक गर्मी के चलते 184 लोग जान गंवा चुके हैं। इसे देखते हुए गया प्रशासन ने एहतियातन कदम हुए कई कदम उठाए हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए गया में धारा 144 लागू कर दिया गया है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए के डीएम अभिषेक सिंह ने सामान्य मौसम होने तक धारा 144 लागू करने का फैसला किया है।

इसके साथ ही जिले में दिन के समय निर्माण कार्य पर भी रोक लगा दी गई है। डीएम के आदेश के अनुसार मौसम समान्य होने तक लोग 11 से 4 बजे तक घर में ही रहे।

इसके साथ ही सभी तरह के निर्माण कार्य पर 11 बजे से लेकर 4 बजे तक रोक लगा दी गई है। मनरेगा योजनाएं 10:30 बजे के बाद नहीं चलेगी और इस दौरान खुले स्थानों पर कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, बिहार में लू लगने से गर्मी के इस मौसम में अबतक 184 लोगों की मौत हो चुकी है और सबसे अधिक मौत औरंगाबाद जिले में हुई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार प्रदेश में लू लगने से अबतक 184 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो दिनों में यहां गर्मी से 113 लोग जान गंंवा चुकेे हैंं।