बिहार के 6 जिलों में बाढ़ का क़हर, धारा 144 लागू!

   

भारत में मानसून की शुरुआत के साथ कई राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। केरल मुंबई और अब उत्तर भारत में बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। बिहार में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर रखी है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, खगड़िया, पूर्णिया, अररिया, मोतिहारी,मधुबनी, भागलपुर, बेतिया, सुपौल, सीतामढ़ी और मधेपुरा में बारिश होने की संभावना है। कोसी नदी में उफान के चलते मधुबनी के जयनगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां कमला का तटबंध टूट गया।

इसको लेकर प्रशासन ने कई जगहों को खाली करवा दिया है। दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। बता दें कि जिला प्रशासन ने पूर्वी चंपारण और मोतिहारी में धारा 144 लगाई लागू कर दी है।

कई जिलों में बारिश और बाढ़ के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले लू और चमकी बुखार से बिहार में 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन विभाग ने शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज जैसे 6 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।